राज्यसभा में मास्क पहन कर जाना हुआ मना, सभापति ने मस्क पहनने पर ऐतराज जताया

कोरोनावायरस से बचाव के लिए भारतीय सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है। वही लोग भी कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रिकॉशंस ले रहे हैं। लोग मास्क लगातार अपने हाथ धोकर इससे बचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में

राज्यसभा में आज कुछ सांसद मास्क पहनकर पहुंचे। सभापति ने इसपर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि इसकी इजाजत नहीं है। सभापति ने सांसदों से मास्क उतारने को कहा। संसद परिसर की सफाई हो चुकी है। हर जगह हैंड सैनिटाइज़र रखे गए हैं। यदि अब कोई सुझाव देता है, तो आप सचिवालय को बता सकते हैं। मैं इसे सदस्यों पर छोड़ देता हूं।

बता दें कि इससे पहले सांसद राजीव गौडा ने सत्र की कार्यवाही स्थगित करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि हम दिनभर में कई लोगों से मिलते हैं। लोगों से दूर रहने की बात की जा रही है। वायरस इंसान देखकर नहीं आता है। सरकार सत्र की कार्यवाही स्थगित करने पर सोचे।

Related Articles

Back to top button