धोनी बनेंगे टीम इंडिया के अगले कोच…

धोनी ने भारत को अपनी कप्तानी में कई बड़े टूर्नामेंट में जीत दिलाई। भारत को धोनी, अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप, एक दिवसीय वर्ल्ड कप, टेस्ट की नंबर-1 टीम बनाने के अलावा चैंपियन ट्राफी भी जीता चुके हैं। आईपीएल की ट्राफी भी धोनी ने 4 बार अपने नाम किया है। 2019 में इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके धोनी की लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है।

आईपीएल के 16वें सीजन को फैंस धोनी का बतौर प्लेयर आखिरी सीजन मान रहे हैं। इसलिए हर स्टेडियम में, चाहे वो चेन्नई की होम ग्राउंड हो या अन्य टीमों का होम ग्राउंड, हर जगह पीला बाढ़ देखने को मिल रहा है। अब धोनी बतौर प्लेयर यह आखिरी सीजन है की नहीं यह धोनी के सिवा कोई नहीं जानता, लेकिन टीम इंडिया में कोच के रोल में धोनी बहुत जल्द दिख सकते है ऐसा दावा पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने किया है।

धोनी को टीम इंडिया का कोच होना चाहिए

पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना है कि धोनी को टीम इंडिया का कोच होना चाहिए। वह अभी करियर के अंतिम दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में अगर वह टीम इंडिया के कोच के तौर पर टीम से जुड़े रहेंगे तो भारतीय क्रिकेट टीम को काफी फायदा हो सकता है। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने धोनी को टीम इंडिया का कोच बनाए जाने की इच्छा जाहिर की है।

बता दें उनसे जब सवाल किया कि क्या धोनी को एक दिन भारतीय टीम का कोच बनना चाहिए? इसका जवाब देते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि, धोनी टीम इंडिया की कोचिंग की भूमिका में कुछ समय बाद नजर आ सकते हैं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, मेरा मानना है कि टीम से जुड़े किसी भी असाइनमेंट से जुड़ने के लिए एक खिलाड़ी को कम से कम 2 से 3 साल का कूलिंग पीरियड बिताना चाहिए, फिर चाहे वो कोचिंग हो या सिलेक्शन कमिटी या फिर मैनेजेमंट की जिम्मेदारी, हर खिलाड़ी को 2-3 साल कूलिंग पीरियर की जरूरत होती है।

बता दें धोनी ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। साथ ही साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में धोनी टीम इंडिया के मेंटोर बने थे। जिसका ज्यादा फायदा भारत को उस टूर्नामेंट में नहीं हुआ था। धोनी अभी सिर्फ आईपीएल में खेलते नजर आते हैं और अब उनके आईपीएल से भी संन्यास लेने की अटकलें काफी तेज हैं।

हर कोई पिछले सीजन से हीं यह अनुमान लगा रहा है की धोनी अब और नहीं खेलंगे। जल्द ही धोनी आईपीएल से भी संन्यास लेंगे। हालांकि धोनी ने अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। ऐसे में कह पाना मुश्किल है कि वह आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं?

Related Articles

Back to top button