धोनी ने लगातार जड़े 5 छक्के ! थलाइवा धोनी इस आईपीएल में करने वाले हैं बड़े कमाल, देखे वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स के थलाइवा महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल के लिए अब पूरी तरीके से तैयार हैं। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिस पर महेंद्र सिंह धोनी नेट पर प्रेक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रैक्टिस के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने एक के बाद एक 5 छक्के जड़े हैं। महेंद्र सिंह धोनी कहीं से भी 38 साल के नहीं नजर आ रहे हैं। बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2019 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेला गया था जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं धोनी दोबारा टीम इंडिया के साथ खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

वही महेंद्र सिंह धोनी ने नेट पर जिस तरीके से बल्लेबाजी करके दिखाई उससे लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी इस बार के आईपीएल में धमाकेदार पारियां खेलने वाले हैं। आईपीएल की बेहतरीन टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब पूरी तरीके से आईपीएल की तैयारियों में लग चुके हैं। महेंद्र सिंह धौनी के फैंस को उम्मीद है कि इस आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी शानदार पारियां खेलकर उनका दिल जीत लेंगे। इसके बाद एक बार फिर धोनी टीम इंडिया के साथ नजर आएंगे।

T20 वर्ल्ड कप नजदीक है और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस चाहते हैं कि धोनी टीम इंडिया के साथ खेलते हुए नजर आए। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि धोनी टीम में खेलेंगे या नहीं लेकिन फैंस की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं। महेंद्र सिंह धोनी पर एक बड़ी बात बोलते हुए रवि शास्त्री जो कि टीम इंडिया के कोच हैं उन्होंने कहा था कि अगर धोनी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाते हैं तो उनको टीम इंडिया से खेलने से कोई नहीं रोक सकेगा।

Related Articles

Back to top button