मध्य प्रदेश सरकार में उथल पुथल बरकरार, बीजेपी के एक और विधायक हुए गायब !

मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच एक और भाजपा विधायक के गायब होने की खबर है। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। वहीं भाजपा विधायक के लापता होने के पीछे कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

मध्यप्रदेश के दमोह जिले की हटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पीएल तंतवाय गायब हो गए हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनके गायब होने के पीछे कांग्रेस खेमे में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। खबर लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। बीजेपी विधायक पीएल तंतवाय और उनकी पत्नी रामकली तंतवाय सुबह से ही अपने घर से लापता है। उनका गनमैन हटा स्थित उनके बंगले पर ही मौजूद है। विधायक के लापता होने की खबर फैलते ही सुबह भाजपा के हटा मंडल अध्यक्ष मनीष पलया ने लोगों को जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि विधायक अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गए हैं। उनके पर्सनल असिस्टेंट सुरेश पटेल का भी मोबाइल स्विच्ड आफ आ रहा है। उन सब बातों को देख लोग हार्स ट्रेडिंग के चल रहे घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button