Delhi water crisis: दिल्ली में 11 और 12 फरवरी को कई इलाकों में पानी की किल्लत

चंद्रावल जल शोधन संयंत्र की पाइपलाइन में मरम्मत के कारण पानी की आपूर्ति बाधित आज हिरणकूदना, बक्करवाला, लोकनायक पुरम और कई अन्य इलाके प्रभावित कल अर्जुन पार्क, प्रेम विहार, श्याम विहार और कई कॉलोनियों में पानी की कमी

Delhi news: दिल्ली में आज और कल यानी 11 और 12 फरवरी को कई इलाकों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि चंद्रावल जल शोधन संयंत्र से जुड़ी पाइपलाइन में मरम्मत का काम चल रहा है, जिसकी वजह से पानी की आपूर्ति कुछ जगहों पर बाधित रहेगी।

 

11 फरवरी को पानी की सप्लाई प्रभावित इलाकें

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, आज हिरणकूदना, बक्करवाला गांव, लोकनायक पुरम, टिकरी गांव, मुंडका गांव, नीलवाल गांव, किशन गढ़ और महरौली स्वर्ण पार्क में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा LIG पुल प्रहलाद और HR-ब्लॉक P.P. पुर के लोग भी पानी की कमी का सामना कर सकते हैं।

 

12 फरवरी को पानी की किल्लत

कल यानी 12 फरवरी को अर्जुन पार्क, इंद्र पार्क, नंगली सकरावती, प्रेम विहार, निरंजन पार्क, नगली विहार एक्सटेंशन, जेमिनी पार्क, घासीपुरा गांव, राणा जी एन्क्लेव, श्याम विहार Ph-I, II और श्याम विहार की अन्य कॉलोनियां प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा पपरावत गांव, नया बाज़ार, विजय पार्क, साईं बाबा एन्क्लेव, रोशन मंडी, नाथूराम पार्क, दीपक विहार, अजय पार्क, मकसूदाबाद, किशन गढ़, महरौली, लोकेश पार्क, वीरेंद्र मार्केट, PTC झारोदा, पंचमुखी मंदिर, लाल कुआं और चुंगी नंबर-02 में भी पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

दिल्ली जल बोर्ड की सलाह

दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से कहा है कि वे अपनी दैनिक जरूरत के हिसाब से पहले से पानी जमा कर लें। जरूरत पड़ने पर 1916, 26137216 और 18001217744 नंबर पर कॉल करके पानी के टैंकर भी मंगाए जा सकते हैं। पाइपलाइन की मरम्मत पूरा होने के बाद पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से चालू कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button