Delhi Police : दिल्ली को दहलाने की साजिश हुई नाकाम, स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किए जैश के दो आतंकी

नई दिल्ली : दिवाली के मौके पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। स्पेशल सेल ने एक बार फिर से राजधानी को दहलने से बचा लिया है। पुलिस ने दो आंतकवादियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों का संबंध जैश-ए- मोहम्मद से है। खबरों के मुताबिक ये दोनों दिल्ली में बड़ा धमाका करने की साजिश रच रहे थे।

आपको बता दे की दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इन दोनों आतंकी को पूरे प्लान के साथ पकड़ा है। दिल्ली पुलिस को इन दोनों के खिलाफ कुछ इनपुट मिले थे। जिसपर काम करते हुए पहले एक ट्रैप बनाया गया था। जिसमें ये दोनों फंस गए और सोमवार रात 10.15 मिनट पर जैश के इन दोनों आंतकी को धर दबोचा गया।

सरायकाले खां के मिलिनियम पार्क के पास से पकड़ गए दोनों आंतकवादियों की पहचान हो गई है। दोनों ही जम्मू कश्मीर के बताए जा रहे है। पहले आंतकी की पहचान अब्दुललतीफ के नाम से हुई है और अब्दुल जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर का रहने वाला है। वहीं दूसरा आतंकवादी कुपवाड़ा जिले के हट मुल्ला गांव के रहने वाला है। इस आंतकी का नाम अशरफ खाताना है। इन दोनों के पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button