दिल्ली में बढ़ा कोरोना का कहर, जाने नए मामलो ने कितना तोडा रिकॉर्ड…

दिल्ली में बीते दो दिनों से कोरोना की रफ्तार में बढ़त हुई नजर आ रही थी। जिसके कारण ग्रह मंत्री अमित शाह ने आपात कालीन बैठक भी बुलाई थी। वही आपको बता दे की कल रात जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में राजधानी में 3,797 नए केस सामने आए थे। इतने ही समय में 99 लोगों की जान भी चली गई। इसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों का अकड़ा अब 4 लाख 89 हजार के पार पहुंच गया है। जबकि मरने वालों का कुल आंकड़ा 7,713 हो गया। दिल्ली में फिलहाल संक्रमण की दर 12.73 फीसदी है।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खिलाफ गृह मंत्रालय ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। सरकार दिल्ली में डॉक्टरों और अस्पताल में बेड की कमी को तत्काल पूरा करेगी। 75 डॉक्टर और 250 पैरामेडिकल स्टाफ दिल्ली लाए जाएंगे। इसमें SSB के 10 डॉक्टर और 55 पैरामेडिकल स्टाफ एयरलिफ्ट किए जाएंगे। वही खबरों के मुताबिक दिल्ली में बढ़ते कंटेन्मेंट जोन को देखते हुए अर्धसैनिक बलों के करीब 4000 जवानों को भी त्यार किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button