दिल्ली-NCR में बढ़ेगा तापमान, अगले 2-3 दिनों में लू जैसे हालात के आसार

हल्की बारिश के बाद भी नहीं मिली गर्मी से राहत, 40-42°C तक पहुंचेगा पारा 20 अप्रैल के बाद साफ होगा मौसम, तापमान में लगातार बढ़ोतरी की संभावना स्काईमेट का अलर्ट दिल्ली-NCR में बन सकते हैं लू जैसे हालात

Delhi news: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की हल्की बारिश के बाद शनिवार को मौसम थोड़ा बदला जरूर है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आसमान में हल्के बादल हैं, पर तापमान अब भी ऊंचा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिन में करीब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

 

अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 18 और 19 अप्रैल तक आसमान में हल्के बादल बने रह सकते हैं। इसके बाद 20 से 23 अप्रैल के बीच मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। साफ मौसम के साथ तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा परेशान कर सकती है।

 

Delhi news: रविवार को भी नहीं मिलेगी राहत

रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में हालात लगभग ऐसे ही रहने वाले हैं। आसमान में आंशिक बादल रहेंगे, लेकिन तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक जा सकता है। यानी दिन और रात दोनों में गर्मी का असर महसूस होगा। हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी और दोपहर में उनकी रफ्तार करीब 15 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

 

Delhi news: क्या लू चलने वाली है?

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। पारा 41-42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जिससे कुछ इलाकों में लू जैसे हालात बन सकते हैं। ऐसे में दोपहर के समय बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतना जरूरी है।

 

पहले आंधी-बारिश का असर

Delhi news: इससे पहले शुक्रवार रात दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिली थी। नोएडा समेत कई जगहों पर धूल भरी आंधी भी चली। मौसम विभाग ने उस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

 

यह भी पढ़ें: 92% नंबर लाने के बावजूद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शहर में सदमे का माहौल

Related Articles

Back to top button