दिल्ली पुलिस पर दाग! 2 लाख की रिश्वत लेते हेड-कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार
CBI का बड़ा एक्शन, हेड-कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार 15 लाख की डिमांड, 2 लाख लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया डिजिटल ठगी केस में बैंक मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

Delhi news: राजधानी दिल्ली से भ्रष्टाचार की एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पुलिस सिस्टम पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
CBI ने एंटी नारकोटिक सेल में तैनात एक हेड-कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, और मामला यहीं नहीं रुका, तलाशी में लाखों की नकदी भी बरामद हुई।
CBI का ट्रैप, खुद फंस गया पुलिसकर्मी
नई दिल्ली में Central Bureau of Investigation (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल, द्वारका में तैनात हेड-कांस्टेबल को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने एक व्यक्ति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलते ही CBI ने प्लानिंग शुरू की और जाल बिछा दिया।
Delhi news: 2 लाख लेते ही हुआ खेल खत्म
CBI ने 21 अप्रैल को मामला दर्ज कर ट्रैप ऑपरेशन चलाया। जैसे ही आरोपी ने 2 लाख रुपये की पहली किस्त ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। यह रकम कुल 15 लाख की डील का हिस्सा थी। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
Delhi news: दफ्तर से बरामद हुए 48.87 लाख
कार्रवाई के दौरान CBI ने आरोपी के ऑफिस की तलाशी ली, जहां से 48.87 लाख रुपये कैश बरामद हुए। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि ये पैसा कहां से आया और क्या इसमें कोई बड़ा रैकेट शामिल है।
डिजिटल ठगी केस में भी बड़ा खुलासा
इसी बीच CBI ने एक और मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एक वरिष्ठ नागरिक से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.6 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। इस केस में IndusInd Bank के एक असिस्टेंट मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जांच Supreme Court of India के निर्देश पर चल रही है।
आगे और बड़े खुलासों के संकेत
Delhi news: CBI की लगातार कार्रवाई से साफ है कि एजेंसी भ्रष्टाचार और साइबर क्राइम पर सख्ती से शिकंजा कस रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मातृत्व अवकाश को लेकर महिलाओं को मिली राहत



