दिल्ली में नकली ENO और Nescafé का बड़ा रैकेट पकड़ा, 20 लाख का माल जब्त

नकली ENO और कॉफी फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई 20 लाख का फर्जी माल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

Delhi news: राजधानी दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मधु विहार इलाके में छापा मारकर नकली ENO और Nescafé बनाने वाली दो अवैध यूनिट्स का भंडाफोड़ किया। यहां तैयार किया जा रहा नकली सामान बाजार में असली ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान करीब 20 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

 

ऐसे चल रहा था नकली सामान का खेल

पुलिस के मुताबिक आरोपी किराए के फ्लैट में पिछले दो महीने से यह धंधा चला रहे थे। यहां मशीनों की मदद से बड़े पैमाने पर नकली ENO पाउडर और कॉफी सैशे तैयार किए जा रहे थे। तैयार माल को थोक और रिटेल बाजारों के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई किया जा रहा था।

Delhi news: भारी मात्रा में सामान बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3 पैकिंग मशीनें, करीब 1 लाख तैयार ENO सैशे, 50 हजार नकली कॉफी सैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर, एसिड से भरे ड्रम, पैकिंग रोल, स्टिकर और कार्टन बरामद किए। फैक्ट्री में तेजी से पैकिंग का काम चल रहा था।

Delhi news:  4 आरोपी गिरफ्तार, फरार भी पकड़ा गया

इस मामले में पुलिस ने उत्तम दास, पपाई दास उर्फ पंकज, नितिन भारद्वाज और संजय बंसल को गिरफ्तार किया है। नितिन भारद्वाज पहले फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे देहरादून से पकड़ लिया। वहीं, संजय बंसल को कश्मीरी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

कंपनियों ने बताया- ये हमारे प्रोडक्ट नहीं

जांच के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साफ कर दिया कि बरामद ENO और Nescafé उनके असली प्रोडक्ट नहीं हैं। आरोपियों के पास किसी तरह का लाइसेंस भी नहीं था।

 

सेहत के लिए बड़ा खतरा

Delhi news: ध्यान देने वाली बात ये है कि ENO जैसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल गैस, एसिडिटी और अपच में होता है। ऐसे में नकली दवाओं का इस्तेमाल लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इस तरह की खबरें सामने आने के बाद अब जरूरी है कि लोग कोई भी खाने-पीने या दवा से जुड़ा सामान खरीदते समय सतर्क रहें।

 

यह भी पढ़ें: प्रयागराज स्टेशन के पास मस्जिद पर रेलवे का नोटिस, 24 अप्रैल तक खाली करने का आदेश

Related Articles

Back to top button