रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो को मार्च के दिन बंद कर दिया गया है। यानी रविवार के दिन जब जनता कर्फ्यू लगा होगा उस समय दिल्ली मेट्रो बंद कर दी जाएगी। बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात 8:00 बजे देश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि रविवार के दिन जनता कर्फ्यू लगाया जाए। क्या जनता कर्फ्यू सुबह 7:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक लगाया जाएगा। जिसमें सभी लोगों को घर के अंदर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पहले ही स्कूल कॉलेज नाइटक्लब स्पा और सिनेमाघर बंद कर दिए थे। आज सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के शॉपिंग मॉल भी बंद कर दिए हैं। बता दें कि अब तक भारत में कोरोना वायरस के 210 मामले सामने आए हैं। वहीं 5 लोगों की करोना वायरस से मौत भी हो गई है। आज राजस्थान में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं इससे पहले पंजाब दिल्ली कर्नाटक और मुंबई में कोरोनावायरस से एक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button