कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर की पार्टी में मौजूद थे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा के बेटे दुष्यंत सिंह

बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब नेताओं में भी खलबली मच गई है। क्योंकि लखनऊ में कनिका जिस पार्टी में शामिल हुईं थीं उसमें तमाम लोग शामिल हुए थे। जिनमें नेता भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे और राजस्थान के झालावाड़ से विधायक दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। ये खबर आते ही हर तरफ हलचल तेज हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट उन सभी लोगों से सम्पर्क कर रहा है जो उस दिन पार्टी में थे।

दुष्यंत सिंह का नाम सामने आने के बाद अब हलचल तेज हैं। क्योंकि दुष्यंत सिंह सदन भी पहुंचे थे। उस दौरान कई नेताओं के संपर्क में भी आए थे। फिलहाल एक-एक कर कनिका के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि कनिका कपूर अपने बच्चों से मिलने लंदन गई थीं। 12 मार्च को कनिका अपने घर लखनऊ आई थी। इस दौरान वो कई लोगों से भी मिलीं। पार्टी में भी शामिल हुईं। फिलहाल दुष्यंत सिंह की भी कोरोना जांच की जा रही है। बताया जा रहा है की इस पार्टी में उत्तर प्रदेश के स्वस्थ्य मंत्री सिद्धार्थ सिंह भी मौजूद थे

 

 

 

Related Articles

Back to top button