दिल्ली: पत्नी समेत 2 बच्चों को चुरा भोंक, फांसी के झूला शख्स

राष्ट्रीय राजधानी में आज सामने आए एक जघन्य हत्या-आत्महत्या के मामले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को चाकू मार कर खुद को फांसी लगा ली है। पुलिस ने घटना की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि 45 वर्षीय सुशील, उसकी पत्नी, 40 वर्षीय अनुराधा और छह वर्षीय बेटी अदिति की मौत हो गई, जबकि बेटे युवराज का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले की ज्योति कॉलोनी की है।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने कहा कि सुशील पश्चिम विनोद नगर में दिल्ली मेट्रो डिपो में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था। पुलिस ने कहा कि अपने परिवार के सदस्यों को चाकू मारने के बाद सुशील ने फांसी लगाने से पहले अपने कंप्यूटर पर देखा कि कैसे गांठ बांधी जाए। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button