चोर ने ‘लाल किले’ से उड़ाया 1 करोड़ का कलश, CCTV में कैद हुई पूरी घटना! देखें होश उड़ाने वाला वीडियो..!

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लाल किले के परिसर में स्थित एक पार्क में चल रहे जैन धर्म के अनुष्ठान के दौरान चोरी का मामला सामने आया है। यहां रखे गए 1 करोड़ रुपये मूल्य के कलश को चोर ने शातिराना तरीके से चुराया। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोगों को भनक तक नहीं लगी।
पुजारी के वेश में चोर ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने जांच के बाद बताया कि आरोपी पुजारी के वेश में मंडप में घुसा। लोगों के अनुष्ठान में व्यस्त होने का फायदा उठाकर उसने कलश झोले में रखकर फरार हो गया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी स्पष्ट रूप से देखा गया। झोले में कलश ले जाते हुए चोर का वीडियो भी सामने आया है।
https://twitter.com/ndtvindia/status/1964206244920496617
चोरी हुए कलश कीमती सोने और रत्नों से जड़ा था
चोरी हुए कलश में कुल 760 ग्राम सोना और 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए थे। पुलिस ने बताया कि यह कलश विशेष रूप से जैन धर्म के अनुष्ठान के लिए रखा गया था।
पुलिस जांच और गिरफ्तारी
पुलिस ने लाल किले के गेट नंबर 15 के पास स्थित पार्क में जाकर जांच शुरू की। आरोपी की पहचान कर ली गई है और पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



