दिल्ली वालों को सीएम अरविंद केजरीवाल का तोहफा, दिल्ली में 8 रुपए तक कम हुए डीजल के दाम

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोनावायरस संकट के बीच दिल्ली वालों को एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लेते हुए डीजल का दाम घटाने का फैसला ले लिया है। जहां लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में यह है दिल्ली वालों के लिए बड़ा भुज बनता जा रहा था। पहले से ज्यादा डीजल के दामों ने लोगों को चिंता में डाल दिया था। लेकिन अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीजल के दामों को कम करने का फैसला ले लिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशों के अनुसार दिल्ली में डीजल पर सिर्फ 16 फीसदी वैट लगाया जाएगा। केजरीवाल सरकार की इस राहत के साथ ही दिल्ली में अब डीजल के दाम में 8.36 रुपये तक की कमी आएगी। जी हां यह बड़ी राहत भरी खबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि दिल्ली में अभी ₹82 प्रति लीटर के हिसाब से डीजल बिक रहा है। अब 30 फ़ीसदी से घटाकर 16 फ़ीसदी वेट कर दिया गया है। इससे अब डीजल के दाम ₹8 तक कम होंगे डीजल अप 73.64 रुपए के हिसाब से मिलेगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस फैसले से उन लोगों को जरूर राहत मिली है जो लोग बढ़ते डीजल के दामों से काफी परेशान हो गए थे। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि कैबिनेट ने राज्य में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए ये फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में अब लोग काम पर लौट रहे हैं माहौल अब सुधर रहा है और कोरोना में केस भी कम हो रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि लगातार कारोबारियों और फैक्टरी वालों ने उनसे इस बात की अपील की थी ऐसे में अब सरकार की ओर से यह राहत दी जा रही है ताकि दिल्ली में कामकाज शुरू हो सके।  जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कोरोना काल में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। हालात यह हो गए थे कि डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हो गए थे। इसके बाद कांग्रेस ने लगातार धरना प्रदर्शन भी किया था। जगह जगह पर बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों पर धरना प्रदर्शन हुआ था।

सिर्फ कांग्रेसी नहीं बल्कि अन्य विपक्षी पार्टियों ने भी बढ़ते डीजल और पेट्रोल के दामों को लेकर प्रदर्शन किया था। ऐसे में अब दिल्ली वालों को तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहत दे दी है जहां पर डीजल के दाम कम हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button