मणिपुर में भारतीय जवानों पर घात लगाकर हुआ हमला 3 जवान हुए शहीद

मणिपुर में भारतीय सेना के जवानों पर हमला हुआ है। इस हमले में भारतीय सेना के 3 जवान शहीद हो गए हैं साथ ही 6 जवान घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह हमला घात लगाकर किया गया है। यह घटना बुधवार रात करीब 1:15 बजे की बताई जा रही है। यह बड़ी घटना मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 95 किलोमीटर की दूरी पर चंदेल जिले में हुई है। जिस हमले में भारत के 3 जवान शहीद हो गए हैं।

बता दें कि यह एक पहाड़ी इलाका है जहां पर भारतीय सेना पर घात लगाकर हमला किया गया है। भारत में मां सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान चार असम राइफल के 3 जवान शहीद हो गए हैं। बता दें कि जहां 3 जवान शहीद हुए हैं वहीं 6 घायल हैं जिन्हें इंफाल पश्चिम जिले के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती भी करवा दिया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि मणिपुर के स्थानीय उग्रवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने हमले को अंजाम दिया है। सेना की ओर से उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button