अंबाला एयरबेस पर लैंड हुआ राफेल, वायु सेना ने दिया वाटर सैल्यूट

फ्रांस से 36 राफेल विमान के करार के बाद आज पांच राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंच गए। जिसका जोरदार स्वागत किया गया है। हरियाणा में अंबाला के एयरबेस पर यह लड़ाकू विमान राफेल लैंड करवाया गया है। इस बात की जानकारी खुद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि राफेल विमानों का भारत आना हमारे सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है। यहां पर एक खास बात है कि विमानों के लैंड होते ही उन्हें वाटर सैल्यूट दिया गया है। बताया जाता है कि यह वायु सेना का पुराना ट्रेडीशन है। जिसे फाइटर जेट्स के आने पर हर बार फॉलो किया जाता है और इस बार भी जब देश में राफेल आया तो उसका जोरदार स्वागत वाटर सेल्यूट करके दिया गया है।

लड़ाकू विमान राफेल फ्रांस से 7000 किलोमीटर की दूरी तय कर के आज भारत पहुंचा है। अंबाला में ही राफेल फाइटर जेट्स की पहली स्क्वाडर्न तैनात है। 17 नंबर कि इस स्क्वाड्रन को गोल्डन एरोज नाम दिया गया है। इस स्क्वाड्रन में 18 राफेल लड़ाकू विमान होंगे तीन ट्रेनर और बाकी 15 फाइटर जेट। राफेल विमानों की दूसरी स्क्वाड्रन उत्तरी बंगाल के हासीमारा में तैनात की जाएगी।

बता दें कि राफेल विमान के भारतीय वायु सेना में आ जाने से भारतीय वायु सेना की ताकत कई गुना बढ़ी है। वहीं रक्षा मंत्रालय की तरफ से राफेल विमानों की उड़ान की पहली तस्वीर भी जारी कर दी गई है। इन पांच राफेल विमानों की सुरक्षा के लिए दो सुखोई विमान भी साथ उड़ रहे थे। इन विमानों ने हवा में विक्ट्री साइन भी बनाया था। रक्षा मंत्री के कार्यालय ने भारतीय वायु सीमा में घुसने के बाद इन विमानों की एक वीडियो भी शेयर की है जिसको खूब और सोशल मीडिया पर अभी है वीडियो वायरल भी हो रही है।

Related Articles

Back to top button