ठाकुर की बेटी से दलित के बेटे को प्रेम करना पड़ा महंगा, हत्या कर पेड़ पर लटकाए शव

ताज़ा खबर उत्तरप्रदेश से आ रही है, जहां एक प्रेमी जोड़े की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मृतक लड़की के रिश्तेदारों ने किशोर जोड़े की कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए एक पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने लड़की के पिता सहित सात लोगों पर अपहरण, हत्या और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। असीवान थाना क्षेत्र के कायमपुर निवारवारा गांव में मंगलवार को आम के पेड़ से शव लटका मिला। पुलिस ने कहा कि लड़की की उम्र 17 साल थी और वह ठाकुर समुदाय की थी, जबकि 19 साल का युवक दलित था। थाना प्रभारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि शव मिलने के एक दिन पहले ही लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी। लड़की उच्च जाति से थी, और लड़का दलित समाज से इसलिए लड़की के घर वालों ने दोनो की हत्या कर दी। पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है, आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Back to top button