पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोनावायरस के 7964 मामले दर्ज, 11,000 से ज्यादा हुए ठीक

भारत में कोरोनावायरस के मामले अब और तेजी से बढ़ने लगे हैं। हालात यह हैं कि भारत में अब 1 लाख 73 हजार से भी ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हर दिन यहां आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोनावायरस के 7964 मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। लॉक डाउन चार खत्म होने वाला है हालांकि इस लॉकडाउन में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश भर में कोरोना वायरस के कुल मामले 173,763 हो गए हैं। वहीं कोविड-19 के चलते मृतकों की संख्या 4971 हो गई है। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 82369 पहुंच गया है। देश भर में फिलहाल 86422 एक्टिव केस हैं। ऐसे में पूरे विश्व में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में भारत टॉप 5 देशों में शामिल है। हालांकि भारत में कोरोनावायरस से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है जो कि भारत के लिए अच्छी बात है।

शनिवार को आए आंकड़ों के मुताबिक एक ओर जहां 7964 मामले आए तो वहीं 11000 से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के दौरान मृतकों की संख्या में ‭265‬ और ठीक होने वालों की संख्या में 11,264‬ की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि भारत सरकार इस घातक वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button