पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 286893 हुई

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई, उसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1331 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 286893 हो गई है जिसमें से 247322 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2267 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 37845 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1547 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 508 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 203282 है। 177659 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1584 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 24724 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 896 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 125 शिनाख्त होने से कुल मरीजों की संख्या 29922 हो गई है। 27229 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 239 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2339 मरीजों का इलाज चल रहा है। 331 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 345 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 16621 हो गई है और 12393 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 196 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 4101 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 127 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 165 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 14077 हो गई है और 11407 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 208 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2638 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 32 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मेघालय में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मरीजों का आंकड़ा जारी नहीं हुआ है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8677 हो गई है जिसमें से 6779 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 1821 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है जबकि 77 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 157 नये मरीजों की शिनाख्त होने से कुल मरीजों की संख्या 8296 हो गई है। राज्य में 6400 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 39 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1803 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 21 मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मरीजों का आंकड़ा जारी नहीं हुआ है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3677 है और 3280 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 253 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 63 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 31 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2341 हो गई है जबकि 2175 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 166 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button