पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 280118 हुई

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई, उसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। असम में संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख के पार पहुंच गया है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1628 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 280118 हो गई है। जिसमें से 236251 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1920 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 42205 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1484 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 642 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 200391 है जबकि 171081 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 818 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 28442 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 865 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 134 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 29324 हो गई है जबकि 26012 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 270 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2966 मरीजों का इलाज चल रहा है। 323 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 426 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 15141 हो गई है, वहीं 11443 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 198 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 3587 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 111 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 179 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 13348 हो गई है, वहीं 10315 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 244 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3003 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 30 मरीज की मौत हो चुकी है।

मेघालय में 101 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8404 हो गई है। जिसमें से 6034 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 298 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2295 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 75 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 94 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 7698 हो गई है। राज्य में 6077 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 26 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1529 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 21 मरीजों की मौत हुयी है।

सिक्किम में 36 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3567 हो गई है। वहीं 3152 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 56 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 275 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि, 59 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 16 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2245 हो गई है। जबकि, 2137 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 108 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button