मप्र में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू, अब तापमान में शुरु होगी गिरावट

भोपाल। मध्य प्रदेश से विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के साथ राजधानी भोपाल में अब मानसून की विदाई के दिन करीब आ गए हैं। यहां पर हल्की ठंड के साथ दिन में उमस बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर और उज्जैन संभाग से मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि पूरे मध्य प्रदेश से अब तक मानसून की विदाई नहीं हुई है। कई जगह अभी भी छिटपुट बारिश हो रही है।

वहीं, राजधानी भोपाल के लिए माना जा रहा था कि मानसून 5 अक्टूबर तक भोपाल से विदाई ले लेगा। शहर से मानसून की विदाई में थोड़ा और समय लग सकता है। ये तारीख आने वाली 5 अक्टूबर के बाद यानी एक और हफ्ते आगे बढ़ गई है। मानसून के राजधानी भोपाल से विदाई का समय 22 सितंबर तय किया गया था, लेकिन अब यहां पर मानसून की विदाई 5 से 10 अक्टूबर तक मानी जा रही है।

धीरे-धीरे कम हो रहा है तापमान

मप्र में ठंडक ने भी 33 दिन पहले दस्तक दे दी। देर रात से सुबह तक ठंडक महसूस होने लगी। रात होते ही तापमान गिरने लगा है। वहीं लोगों को गर्मी से हल्की राहत भी मिल रही है। भोपाल में रात का तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि पूरे मध्य प्रदेश में तय समय से एक दिन पहले मानसून ने दस्तक दी थी तो वहीं राजधानी भोपाल में तय दिन से एक दिन पहले यानी 16 जून को मानसून पहुंचा था। मानसून आने के 107 दिन में 53.82 इंच बारिश हुई है, जो कि सामान्य से 10 इंच से भी ज्यादा है। वहीं इस बार प्रदेश के सभी जिलों में लगभग बारिश ज्यादा हुई है।

Related Articles

Back to top button