शशि थरूर ने बताया कांग्रेस अध्यक्ष के किस उम्मीदवार को देंगे अपना वोट!

गांधी परिवार के रोल के बारे में पूछे जाने पर शशि थरूर ने कहा कि गांधी परिवार का बहुत महत्वपूर्ण रोल रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डीएनए गांधी परिवार के डीएनए

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस के उम्मीदवारों में केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई से शनिवार (1 अक्टूबर, 2022) को कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कोई लड़ाई नहीं है।कार्यकर्ताओं को उनका अपना अध्यक्ष चुनने दें, यह हमारा मैसेज है। थरूर ने कहा, ‘मैं कह रहा हूं कि अगर आप पार्टी के काम से संतुष्ट हैं, तो खड़गे जी को वोट करें। अगर आप बदलाव चाहते हैं, मैं वहां हूं, लेकिन कोई वैचारिक समस्या नहीं है।

 

थरूर ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे बहुत वरिष्ठ नेता हैं और टॉप 3 नेताओं में उनका नाम तो आएगा ही। वे राज्य सभा में विपक्ष के नेता भी हैं और हर अहम विषय में उनका नाम होता है। राजस्थान में भी जब समस्या हुई उस पर भी खड़गे साहब जयपुर गए थे।

गांधी परिवार के रोल के बारे में पूछे जाने पर शशि थरूर ने कहा कि गांधी परिवार का बहुत महत्वपूर्ण रोल रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डीएनए गांधी परिवार के डीएनए से जुड़ा है। कांग्रेस पार्टी का एतिहासिक रोल रहा है। थरूर ने कहा कि सब जानते हैं कि गांधी-नेहरू परिवार ने मोतीलाल नेहरू के समय से कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कोई भी अध्यक्ष इतना बेवकूफ नहीं है कि वो गांधी परिवार को गुडबॉय बोले।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘जो आंतरिक लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी में है, वह किसी अन्य पार्टी में मौजूद नहीं है। जब चुनाव की घोषणा की गई थी, तो मेरा इरादा चुनाव लड़ने का था। मैंने एक लेख लिखा था, जिसमें कहा गया था कि चुनाव पार्टी के लिए अच्छा है और इसके कारणों का उल्लेख किया।’

 

थरूर ने कहा, ‘उसके बाद कई लोगों, आम कार्यकर्ताओं ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहा। मैंने सोचना और लोगों से बात करना शुरू कर दिया … मैं बस चाहता हूं कि पार्टी मजबूत हो और मैं पार्टी के भीतर बदलाव की आवाज बनूं और अपना अलग चेहरा दिखाऊं।

बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को मतों की गिनती के बाद उसी दिन परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button