Bharat jodo yatra: कांग्रेस कार्यकर्ता क्यों दे रहे है राहुल गांधी को पीले चावल, जाने वजह।

Bharat jodo yatra: कांग्रेस कार्यकर्ता क्यों दे रहे है राहुल गांधी को पीले चावल, जाने वजह।

Bharat jodo yatra: कांग्रेस कार्यकर्ता क्यों दे रहे है राहुल गांधी को पीले चावल, जाने वजह।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्य प्रदेश पहुंचने में कुछ ही समय बाकी है। भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जोरो शोरो से कार्य में लगे हुए हैं। राहुल गांधी के मध्य प्रदेश पहुंचने से पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें पीले चावल देकर निमंत्रण दिया है। आपको बता दे की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र में है।

पारंपरिक लहजे में दिया गया निमंत्रण

राज्य कांग्रेस पैनल के सदस्य सुरेंद्र सिंह शेरा और अरुण यादव ने महाराष्ट्र पहुंच कर राहुल गांधी को पीले चावल दे कर निमंत्रण दिया साथ ही उन्होंने राहुल को भारत जोड़ो यात्रा पर अनेक शुभकामनाएं भी दी। मध्य प्रदेश के अहम वर्ग में निमंत्रण के दौरान पीले चावल देने की परंपरा है। आपको बता दे की 23 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

आम जनता को भी मिल रहा है नायाब निमंत्रण

भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगो को पीले चावल देकर निमंत्रण दे रहे है। पार्टी के कार्यकर्ता भरी मात्रा में जनता को यात्रा में शामिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

5 दिसंबर तक चलेगी मध्य प्रदेश में यात्रा

आपको बता दे की अभी भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में 22 नवंबर तक रुकेगी। 23 नवंबर को यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी व यात्रा का संबोधन मध्य प्रदेश में 5 नवंबर तक होगा। मध्य प्रदेश के बाद यात्रा राजस्थान के लिए प्रस्थान करेगी।

बाय – रितिका

Related Articles

Back to top button