सर्दियों में इन 4 चीजों का सेवन हो सकता है घातक, आज ही बना ले दूरी।

सर्दियों में इन 4 चीजों का सेवन हो सकता है घातक, आज ही बना ले दूरी।

सर्दियों में इन 4 चीजों का सेवन हो सकता है घातक, आज ही बना ले दूरी।

सर्दियां आते ही बीमारियों का खतरा दो गुना ज्यादा बढ़ जाता है। सर्दियों का मामुली इन्फेक्शन बड़ी बड़ी बीमारियों को चेतावनी देता है। सर्दियों में होनी वाली कुछ ऐसी ही बीमारियों से बचने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं। बेहतर स्वास्थ्य को बरकरार रखने में भोजन का कार्य महत्वपूर्ण होता है। सर्दी के मौसम में इंफेक्शन से बचने के लिए खान-पान की अच्छी आदतों को अपनाना जरूरी है। आज के समय में अगर गलत चीजों का सेवन किया जाए तो बीमारियां जल्दी अपनी चपेट में ले लेती हैं। बीमारियों से बचने के लिए हमें कुछ खास चीजों को खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं सर्दियों में कौन सी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

स्पाइसी फूड

आजकल बहुत से लोग तीखा और चिकना खाना खाना पसंद करते हैं। ये चीजें खाने में तो स्वादिष्ट लगती हैं, लेकिन बाद में यही चीजें बढ़ते ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का कारण बन जाती हैं। अगर आप दिल के मरीज हैं तो आपको इन चीजों से आज ही दूरी बना ले।

दही व अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स

दही की तासीर ठंडी होने से यह कई बीमारियों को न्योता दे सकती है। दही बॉडी का इम्यून सिस्टम धीरे धीरे कमज़ोर कर देती है । दही खाने से सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्या हो जाती है। आजकल निमोनिया और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का तांता लगा हुआ है। इसलिए दही जैसी डेयरी प्रोडक्ट्स को खाने से बचना चाहिए। डेयरी उत्पाद शारीरिक तरल पदार्थ को बढ़ावा देते हैं। इसलिए इस तरह की चीजों से बचना ही समझदारी है।

बर्फीली चीज़ें

ठंडी व बर्फीली चीजों के सेवन से सर्दी और जुकाम तेजी से होता है। सर्दी-जुकाम होने से प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण बुखार आने में देर नहीं लगती। सर्दियों हमें कोशिश करनी चाहिए कि फ्रिज में रखी चीजों को न खाएं, भले ही वे जूस जैसी अच्छी चीजें ही क्यों न हों। फ्रिज की ठंडी गैस आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।

देर से पचने वाली सब्जियां

सलाद खाने के साथ खाए जाने वाली अहम सामग्री है। अगर आप सर्दियों में रोजाना सलाद खाते हैं तो उसमें ऐसी सब्जियां (पत्तागोभी, मटर,शिमलामिर्च) नहीं खानी चाहिए जिन्हें पचाना मुश्किल होता है। वैसे भी सर्दियों में खाना पचाने में दिक्कत होती है। आप मूली, गाजर और प्याज जैसी चीजों से बने मिले-जुले साग की प्लेट खा सकते हैं।

बाय – रितिका

Related Articles

Back to top button