Shreenagar में ठण्ड से हालात हैं खराब, रिकार्ड स्तर तक गिरा पारा, जानें कहा-2 होगी बारिश

देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।

श्रीनगर(shreenagar) में पिछले आठ साल का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले आठ साल में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

इससे पहले 14 जनवरी, 2012 को इतना ही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था.

जानिए आज कहां-कहां बारिश होगी

आज तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी भागों और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है.

24 घंटों के बाद, तमिलनाडु और केरल में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी.

लेकिन लक्षद्वीप पर मध्यम बारिश उसके बाद भी जारी रहेगी.

इसके अलावा उत्तरी केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं.

यह भी पढ़ेंः जम्मू कश्मीर में बदल रहा लोगों का मूड, जिला स्तर के चुनाव के नतीजों ने दिए संकेत

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है.

साथ ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 16 डिग्री से नीचे रहेगा जिससे कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है.

राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बने रहने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का प्रभाव अब पूर्वी भारत के भागों में दिखने लगा है जिससे तापमान में 1 या 2 डिग्री की गिरावट आई है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भी शीतलहर चल रही है.

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी से बुरा है हाल

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है.

हिमाचल प्रदेश के केलांग और कल्पा में बुधवार को पारा शून्य से काफी नीचे चला गया, जबकि राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश: एक डिग्री, सात डिग्री और 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

उत्तर प्रदेश के चुर्क में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के दूरदराज इलाकों में कोहरा छाया रहा.

 

हरियाणा के नारनौल में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया.

हिसार में भी तापमान दो डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा. हिसार में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम हैं.

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Related Articles

Back to top button