गोरखनाथ में लगा सीएम योगी का जनता दरबार, हुई कर्जा माफी की वादाखिलाफी की शिकायत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में शुक्रवार की सुबह जनता दरबार लगाया। यूपी के कई जिलों से आए फरियादियों की उन्होंने समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री को खुद अपने बीच में पाकर लोगों के अंदर समस्या के समाधान की उम्मीद भी जगी। प्रदेश के कोने-कोने से फरियादी आज गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी समस्या से अवगत कराया।

दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर के जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंचे मनीष ने बताया कि जब यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो उन्होंने किसानों का कर्जा माफ करने का वायदा किया था। लेकिन अभी तक कर्ज माफ नहीं हुआ। श्याम नाराययन तिवारी ने बताया कि उनके नाम से जमीन है। लेकिन कब्जा नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों के यहां फरियाद लगाने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कृष्ण मोहन दुबे ने बताया कि आर्मी स्कूल में उनका बच्चा 8 साल से पढ़ रहा है। अब आर्मी स्कूल बच्चों का ऐडमिशन कहीं और कराने की बात कहकर निकाल रहा है, क्योंकि उनके बच्चे आर्मी मैन के नहीं हैं। ऐसे 70 सिविलियन्स के बच्चों का भविष्य खतरे में है। अयोध्या से आये अभिषेक बताते हैं कि 2018 की पुलिस भर्ती परीक्षा में वे हाइट में पास हुए थे। 2019 की परीक्षा में उन्हें हाइट कम बताकर छंटनी कर दिया गया। वे चाहते हैं उन्हें न्याय मिले।

Related Articles

Back to top button