राजघाट पर CM अरविन्द केजरीवाल ने शान्ति के लिए की प्राथना, गाँधी जी को दी श्रद्धांजलि

उत्तरी पूर्वी दिल्ली में इस समय नागरिकता संशोधन कानून पर लगातार हिंसक प्रदर्शन जारी है। इस हिंसक प्रदर्शन में 7 लोगों की जान जा चुकी है वहीं 100 से ज्यादा लोग इस हिंसात्मक प्रदर्शन में घायल भी हो चुके हैं। वहीं इस हिंसात्मक प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल शहीद हो चुके हैं। इस मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के लोगों से शांति की अपील की। साथ ही आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया राजघाट पर पहुंचे हैं। दोनों ने ही यहां शांति प्रार्थना की। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ आम आदमी पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

 

बता दे कि अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया के साथ आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं ने राजघाट पर पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर वह वहां पर ध्यान प्राथना पर बैठ गए।

इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरा देश दिल्ली की हिंसा को लेकर चिंतित है। पिछले 2 दिनों की हिंसा को लेकर सरकार चिंतित है। इस हिंसा में जान-माल और संपत्ति का नुकसान हुआ है। सीएम ने बताया कि अगर हिंसा बढ़ती है तो इसका असर सब पर पड़ेगा। हम सभी गांधीजी के सामने शांति प्रार्थना करने आए थे जो अहिंसा के पुजारी थे।

राजघाट से दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में भड़की हिंसा से काफी जान माल का नुकसान हुआ है। लोगों के घर और दुकानें जल गईं। हिंसा से कभी किसी का फायदा नहीं हुआ है। हम सभी गांधी जी की समाधि पर प्रार्थना करने आए थे कि दिल्ली में शांति एक बार फिर बहाल हो और लोग तरक्की करें।

वहीँ अब खबर है कि दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में भड़की हिंसा में घायल लोगों से मिलने गुरु तेग बहादुर(GTB)अस्पताल पहुंचे।

 

न्यूज़ नशा शान्ति की अपील करता है

Related Articles

Back to top button