रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश ने दी ईद उल-अज़हा पर्व की बधाई व शुभकामनाएं

रायपुर, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ईद उल-अज़हा पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण एवं त्याग का प्रतीक है। इससे ईश्वर के प्रति प्रेम और समाज में भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्व मनाते समय कोरोना गाइडलाइन का पालन करना भी जरूरी है। क्योंकि कोरोना का संक्रमण कम जरूर हुआ है, लेकिन संकट अभी टला नहीं है।

Related Articles

Back to top button