माफियाओं के पक्ष में उतरे चंद्रशेखर आजाद

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार को लेकर आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद आज शामली पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में प्रेस वार्ता करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन तानाशाही सरकार से लड़ रहा है। सरकार एनकाउंटर के नाम पर माफियाओं की हत्या करा रही हैं। मध्य प्रदेश का आकाश गुर्जर जो कि अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आया था उसे पुलिस ने मार दिया। मुख्यमंत्री के मिट्टी में मिला देने की बात करते है बृजभूषण, अजय मिश्रा टेनी, चिन्मयानंद स्वामी, कुलदीप सेंगर इनको तो सरकार ने मिट्टी में नहीं मिलाया है। 80 करोड़ गरीबो को राशन देने की बात करने वाली सरकार जनता के टैक्स से राशन दे रही है। मतलब हमारी बिल्ली हमें म्याऊं का काम कर रही है सरकार। सारस जैसे जानवर से प्यार करने पर बीजेपी नफरत करने का काम करती है।

आपको बता दें कि आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद आज शामली पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में एक बैठक आयोजित की है। वहीं चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ रेप जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। एससी एसटी एक्ट में एक वर्ष में 56000 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए हैं। मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। अगर उनके अंदर जरा भी नैतिकता है तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। वही उत्तर प्रदेश में हत्या जैसी घटना भी लगातार बढ़ रही है। देश के गृहमंत्री कहते थे कि हमारी सरकार में महिलाएं आधी रात को भी जेवर पहनकर बाहर निकल सकती है लेकिन यहां तो सरेआम हत्या हो रही है, यहां तो माफियाओं की हत्या हो रही है। एनकाउंटर के नाम पर मध्य प्रदेश के आकाश गुर्जर को जो अग्निवीर भर्ती में सामिल होने आया था उसको आगरा पुलिस ने मार दिया। आकाश गुर्जर के परिवार वाले लड़ते रहे। लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ। इसलिए यूपी में कानून व्यवस्था सही नहीं है। सारस की घटना में आपने देखा होगा कि सरकार जानवरों से प्यार करने वालों से भी नफरत करने का काम करती है। दिल्ली के जंतर मंतर पर खिलाड़ी धरने पर बैठे है। बृजभूषण को भी इस्तीफा दे देना चाहिए, ताकि जांच अच्छे से हो सके। उत्तर प्रदेश में माफियाओं की हत्याओं का समर्थन चंद्रशेखर आजाद ने किया है जिस पर उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार में माफियाओं की हत्या हो रही है। योगी के मिट्टी में मिला देने वाले बयान पर आजाद ने कहा कि बृजभूषण सिंह, चिन्मयानंद स्वामी, अजय मिश्र टेनी और कुलदीप सेंगर को तो मिट्टी में नहीं मिलाया। अगर मुकदमे किसी और पर दर्ज होते तो अब तक मिट्टी में मिल गया होता। लेकिन इनको योगी सरकार ने मिट्टी में नहीं मिलाया। यह सरकार तानाशाही सरकार है। यहां तानाशाही नहीं चलेगी यह गलतफहमी दिमाग से निकाल दो। सरकार बदलती रहती है। बीजेपी को प्यार पसंद ही नहीं है योगी गरीबों को राशन देने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री कौन होते हैं गरीबों को राशन देने वाले। जनता टैक्स देती है। टैक्स से ही 80 करोड़ लोगों को राशन दिया गया है। सरकार हमारी बिल्ली हमें को म्याऊं का काम कर रही है। वही अबकी बार भी हमारा गठबंधन मैदान में है और जीत भी हासिल करेगा क्योंकि गठबंधन की ताकत हम इनको खतौली में दिखा चुके है। जब हमारा गठबंधन नहीं था तो यह लोग लगातार खतौली में दो बार जीत चुके थे लेकिन अब की बार ऐसा नहीं हुआ। इस बार भी गठबंधन सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगा।

Related Articles

Back to top button