चाईबासा : सर्च ऑपरेशन में दो सिलिंडर बम बरामद

रांची/चाईबासा। चाईबासा के गोइलकेरा थाना इलाके के जंगल से सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के लगाए गए दो सिलिंडर बम शुक्रवार को बरामद किया है। जिला पुलिस , सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला पुलिस, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर की टीम ने बरामद बम को नष्ट कर दिया। गोइलकेरा थाना अंतर्गत रेंगारबेड़ा से आराहासा जाने के रास्ते पर जवानों की टीम ने 15 किलोग्राम के दो सिलेंडर बम को बरामद किया। उसे लगभग 100 मीटर वायर से जोड़ कर पहाड़ी पर ले जाया गया था। ये सिलिंडर बम भाकपा माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया था। चाईबासा एसपी अजय लिंडा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों और जिला पुलिस के जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे को विफल कर दिया है। पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button