भारत सरकार ने पेट्रोल पर 10 और डीजल 13 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क बढ़ाया

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। बावजूद इसके भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद कर में 8-8 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क ₹2 तथा डीजल पर ₹5 बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद पेट्रोल पर ₹10 शुल्क और डीजल पर ₹13 शुल्क बढ़ गया है।

बता दें कि कागजों पर डीजल और कागज के दाम बढ़ गए हैं लेकिन इसका असर आम लोगों पर नहीं पड़ने वाला है। उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी का नतीजा सामान्य तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के रूप में सामने आता है। इसे अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट के हिसाब से एडजस्ट कर लिया जाएगा जिससे कीमतों में इजाफा नहीं होगा।

बता दें कि कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट की वजह अमेरिका और रूस में एक दूसरे से ज्यादा तेल उत्पादन की होड़ होना है। इस होड़ के कारण पेट्रोल और डीजल की लागत में गिरावट आई है।

Related Articles

Back to top button