मुज़फ्फरनगर पहुंची कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मुजफ्फरनगर पहुंची महिला कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कोरोना महामारी में प्रभावित हुए बच्चों को लैपटॉप भी वितरित किए। इसके बाद मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों से सरकार की योजनाओं पर किए गए कार्यों की भी जानकारी ली।

वीओ: दरअसल, बुधवार को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने बताया कि मुजफ्फरनगर में लगातार महिला और बच्चों के हित में कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री मौर्य ने कहा कि मुज़फ्फरनगर में और जिलों के मुताबिक कई व्यवस्थाएं अच्छी हो गई। सामूहिक विवाह, गर्ल्स हॉस्टल, किशोर संप्रेक्षण गृह में बच्चों को अच्छी एक्टिविटी से जोड़ने और उनके टैलेंट को बाहर निकालने जैसी व्यवस्थाओं पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा पुष्टाहार पर भी अच्छा काम किया जा रहा है। महिला कल्याण के लिए भी अलग-अलग योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। पेंशन, उज्ज्वला गैस, आवास और शौचालय के लिए काफी काम किया गया। सरकार उन बच्चों को 4 हज़ार रुपये महीना दे रही है, जिन्होंने कोरोना काल में अपने माता या पिता को खो दिया। इसी तरह गरीब, दलित और वंछित है, उनके लिए सरकार की योजनाओं के माध्यम से काफी काम किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button