मध्य प्रदेश सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, सिंधिया समर्थकों की दिखी चमक, यहां देखे लिस्ट

मध्य प्रदेश में आज शिवराज सिंह चौहान सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई है। बता दें कि कमलनाथ सरकार में कुछ ही मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इसके बाद सरकार गिरी और बीजेपी ने फिर एक बार मध्य प्रदेश में सरकार बना ली। इसमें सबसे बड़ा हाथ ज्योतिरादित्य सिंधिया का रहा जो कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी में चले गए। ऐसे में आज मंत्रिमंडल के विकास में ज्योतिरादित्य सिंधिया की चमक देखने को मिली है।

बता दें कि आज कुल 28 मंत्रियों में से 20 कैबिनेट मंत्री और 8 राज्य मंत्री हैं जिन्होंने शपथ ग्रहण की है। इसमें से गोपाल भार्गव विजय शाह यशोधरा राजे सिंधिया सहित कई बड़े नेता हैं। सरकार बनने के बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया की चमक देखने को बहुत मिली है। शपथ ग्रहण में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।

बता दें कि इससे पहले जो 5 लोग कैबिनेट में चुने गए थे उसमें से दो पहले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक थे। पहले तुलसी सिलावट और दूसरे गोविंद सिंह राजपूत यह दोनों शिवराज सिंह कैबिनेट में शामिल हो गए थे।

मंत्रियों की लिस्ट

गोपाल भार्गव
विजय शाह
जगदीश देवड़ा
बिसाहूलाल सिंह
यशोधराज सिंधिया
भूपेंद्र सिंह
एदलसिंह कंषाना
बृजेंद्र प्रताप सिंह
विश्वास सारंग
इमरती देवी
डा प्रभुराम चौधरी
महेंद्र सिंह सिसोदिया
प्रद्युमन सिंह तोमर
प्रेम सिंह बघेल
प्रेम सिंह पटेल
ओमप्रकाश सकलेचा
उषा ठाकुर
अरविंद्र सिंह भदौरिया
मोहन यादव भदौरिया
हरदीप सिंह डंग
राजवर्धन सिंह शपथ
भरत सिंह
इंदर सिंह परमार
राम खिलावन पटेल
राम किशोर कांवरे
बृजेंद्र सिंह यादव
गिर्राज डंडौतिया
सुरेश धाकड़
ओपीएस भदौरिया

 

Related Articles

Back to top button