बुलंदशहर मुठभेड़ एसटीएफ और गुलावठी पुलिस ने सवा लाख रुपए के इनामी बदमाश को किया ढेर

उत्तर प्रदेश –जनपद बुलंदशहर में एसटीएफ नोएडा यूनिट और थाना गुलावठी पुलिस ने बावरिया गैंग के सदस्य 1 लाख 25 हजार इनामी बदमाश साहब सिंह को ढेर किया है। यूपी एसटीएफ और थाना गुलावठी पुलिस संयुक्त कार्यवाही करते हुए 1 लाख 25 हजार के इनामी बदमाश की घेराबंदी की जिसके बाद साहब सिंह ने पुलिस पर गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में साहब सिंह को ढेर कर दिया है।

साहब सिंह पर गोंडा पुलिस ने 1 लाख रुपये का ईमान रखा था और बुलंदशहर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। तो वहीं बुलंदशहर पुलिस की ओर से भी 25 हजार का साहब सिंह पर इनाम घोषित होने पर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। बुलंदशहर में घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था वही डकैत साहब सिंह को आज मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया है ।

तो वही मुठभेड़ में घायल तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। गोली लगने के बाद घायल पुलिस कर्मियों का भी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। डकैत साहब सिंह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में डकैती के बाद हत्या की घटना को अंजाम दे चुका था और साहब सिंह का लंबा-चौड़ा अपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button