गैंगस्टर विकास दुबे पर अब इनाम कि राशि ढाई लाख से बढ़कर 5 लाख हुई, विकास दुबे कि तलाश तेज़

कानपुर के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश तेज होती जा रही है। विकास दुबे ने कानपुर पुलिस के 8 पुलिसकर्मियों को शहीद कर दिया था जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। बता दे कि अब खबर है कि पुलिस ने विकास दुबे पर जो ढाई लाख का इनाम रखा हुआ था वह बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। विकास दुबे के ईनाम की राशि लगातार बढ रही है। पुलिस ने भी विकास दुबे की तलाश तेज कर दी है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस की 40 टीमें विकास दुबे को पकड़ने के लिए लगाई गई हैं। हालांकि विकास दुबे अब तक पकड़ में नहीं आ पाया है। वही आज सुबह विकास दुबे का दाहिना हाथ अमर दुबे को पुलिस ने ढेर कर दिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे के दाहिने हाथ अमर दुबे को एनकाउंटर में मारा। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने हमीरपुर में अमर दुबे को खत्म किया। जहां पर बताया जा रहा था कि अमर दुबे ने भी फायरिंग की। जिसमें पुलिस का भी नुकसान हुआ है।

बता दें कि अब जब विकास दुबे के इनाम की राशि ढाई लाख से 5 लाख कर दी गई है तो विकास दुबे की तलाश भी तेज कर दी गई है। बता देें की सबसे पहले विकास दुबे पर 50000 का इनाम था जिसके बाद इसे एक लाख कर दिया गया फिर ढाई लाख और अब 5 लाख का इनाम तय किया गया है। वहीं अब इनामी राशि के आधार पर अब विकास दुबे यूपी का सबसे ज्यादा इनामी अपराधी बन गया है।

विकास दुबे की तलाश मध्य प्रदेश उत्तराखंड राजस्थान और हरियाणा तक की जा रही है। विकास दुबे से पहले डकैत बाबुली कोल पर भी 5 लाख का इनाम घोषित किया जा चुका है। वहीं अब विकास दुबे के बारे में जानकारी देने वाले किसी भी शख्स को 5 लाख का इनाम पुलिस विभाग की ओर से दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button