सुशांत सिंह राजपूत से पहले उनकी एक्स मैनेजर ने की थी आत्महत्या ! अब सुशांत सिंह भी नहीं रहे

आज बॉलीवुड ने एक बेहतरीन कलाकार सुशांत सिंह राजपूत को खो दिया है। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से पूरा बॉलीवुड सन्न रह गया है। हर कोई सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से चौक रहा है और दुख जाहिर कर रहा है। किसी को भी यकीन ना था कि सुशांत सिंह राजपूत इतनी जल्दी यह दुनिया छोड़कर चले जाएंगे। बहुत ही कम समय में सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड पर अपनी कलाकारी के जलवे बिखेरे थे। हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना हो रहा था। एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में उनके काम को बहुत सराहना मिली थी। सुशांत सिंह राजपूत महक 34 साल के थे तब उन्होंने सुसाइड कर लिया।

वही सुशांत सिंह राजपूत से पहले उनकी एक्स मैनेजर ने भी सुसाइड किया था। 8 जून के दिन सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने 14वें माले से कूदकर अपनी जान दे दी थी। जिसे सुसाइड ही माना जा रहा है। उनकी मौत की भी अभी छानबीन की जा रही है। अब तक दिशा की मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है लेकिन खबर है की अब तक इस बारे में आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस इस घटना की छानबीन भी कर रही है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिर फिल्म छिछोरे थी। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। उनके फैंस उन्हें दुबारा बड़े पर्दे पर देखना चाहते थे। हर कोई सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सदमे में हैं। सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन कलाकार के साथ एक बेहतरीन इंसान भी थे। उनके बारे में हर कोई यही कह रहा है।

Related Articles

Back to top button