ऑस्ट्रेलिया: मगरमच्छों के अंदर मिले लापता शख्स के शरीर के टुकड़े

ऑस्ट्रेलिया में दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के दौरान लापता हुए 65 वर्षीय केविन डर्मोडी नामक शख्स के शरीर के हिस्से दो मगरमच्छों में मिले हैं। केविन को अंतिम बार शनिवार को उत्तरी क्वींसलैंड के सुदूर इलाके में देखा गया था। गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दो मगरमच्छों को पकड़ा जिनमें से केविन के शरीर के हिस्से मिले। मगरमच्छ उसी तलब से मिले हैं जहां वह मछली पकड़ने गया था, पुलिस ने छान बीन के बाद पता लगाया की मृतक के शरीर के कुछ हिस्से मगरमच्छ के शरीर के अंदर पाए गए हैं। पुलिस ने कहा कि केविन का अंत भयावह था।

Related Articles

Back to top button