बजरंग दल राष्ट्रवादी संगठन है: शिवराज सिंह चौहान

कर्नाटक में कांग्रेस के बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के वादे के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की मति मारी गई है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल राष्ट्रवादी संगठन है, जो आतंकवाद का विरोध करता है। और कांग्रेस देश की प्रगति को देख नही सकती है। बकौल शिवराज, यह वही कांग्रेस है जिसने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था। मौका मिलते ही कांग्रेस हिंदुत्व का विरोध करती है। यह सभी हिंदू संगठनों का भी विरोध करती है। कर्नाटक में चुनाव के घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमे ये लिखा था की कांग्रेस की सरकार आने के बाद कर्नाटक में सबसे पहले बजरंग दल पर बैन लगेगा, जिसके बाद भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ अपने बयान जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button