दिल्ली चुनाव : ये है BJP के घोषणापत्र में किए गए मुख्य वादे, छात्राओं को मुफ्त स्कूटी का दिया वादा

बीजेपी के घोषणापत्र में किए गए वादे

 

  • दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार | 
  • बिजली-पानी पर सब्सिडी जारी रहेगी | इसे नहीं बदलेंगे |   
  • नई अधिकृत कॉलोनी के लिए डेवलेपमेंट बोर्ड | 
  • व्यापारियों में एक साल में लीज़ होल्ड से फ्री होल्ड का काम पूरा | 
  • सीलिंग ना होने के लिए नियम और कानून में बदलाव | 
  • किराएदारों के हितों की रक्षा करना | 
  • जिनको गेंहू मिलती है उन्हें 2 रुपये किलो पिसा हुआ आटा | 
  • दिल्ली को टैंकर माफिया से मुक्त कराएंगे | 
  • हर घर नल से शुद्ध जल देने की योजना | 
  • दिल्ली में 200 नए स्कूल खोलना | 
  • दिल्ली में 10 नए बड़े कॉलेज खोलना | 
  • दिल्ली में आयुष्मान, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि योजना लागू करना | 
  • समृद्ध दिल्ली इंफ्रास्ट्रचर योजना का ऐलान. 10 हजार करोड़ रुपये का खर्च |
  • गरीब परिवार में बेटी के जन्म के वक्त अकाउंट खोलेंगे, 21 साल की होने पर 2 लाख रुपये | 
  • कॉलेज जाने वाली गरीब छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी फ्री में देंगे | 
  • 9वीं क्लास में गए छात्रों को मुफ्त में साइकिल | 
  • गरीब विधवा महिला की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये | 
  • दो साल में दिल्ली से कूड़े के पहाड़ को समाप्त करेंगे |
  • 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे |
  • युवा-महिला-पिछड़ा के कल्याण के लिए अलग से बोर्ड |
  • रानी लक्ष्मीबाई महिला सुरक्षा योजना |
     
  • दिल्ली पुलिस के सहयोग से 10 लाख छात्राओं को सुरक्षा की ट्रेनिंग | 
  • दिल्ली यमुना विकास बोर्ड का ऐलान | 
  • यमुना रिवरफ्रंट, यमुना आरती शुरू होगी | 
  • रेहड़ी-पटरी वालों को नियमित करने का ऐलान | 
  • किसानों पर लगी धारा 33 और 81A समाप्त करेंगे | 
  • हर वार्ड में छात्रों के लिए विशेष लाइब्रेरी|
  • सफाई कर्मचारियों को एरियर का भुगतान | 
  • दिव्यांग, विधवा ,बुजुर्ग और 1984 के दंगा पीड़ितो के पेंशन में वृद्धि | 
  • ग्रुप हाउसिंग सोसायटी का विकास |
  • पुनर्वास कॉलोनियों को मालिकाना हक़ |
  • स्टार्टअप को दिल्ली में बढ़ावा देना |
  • दिल्ली में फिट इंडिया प्लान को मजूरी |
  • ऑटो टैक्सी स्टैंड बनवाना | 

Related Articles

Back to top button