2022 के चुनावों के लिए अखिलेश यादव हैं तैयार, समाजवादी पार्टी के प्रमुख विपक्षी दलों में मची खलबली

नए वर्ष के शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस के लिए हैं | जिस तरीके से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश में सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं | इससे कहीं ना कहीं अखिलेश यादव फिर से अपनी समाजवादी पार्टी को 2022 के लिए जगाने में लगे हुए हैं | जो कार्यकर्ता लखनऊ आकर अखिलेश यादव से नहीं मिल पाता अब अखिलेश खुद उन कार्यकर्ताओं तक जा रहे हैं और उनके अंदर जोश लाने की कोशिश कर रहे हैं |

जिस तरीके से अखिलेश यादव अब सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं और जनसंपर्क आम जनता से कर रहे हैं | इससे समाजवादी पार्टी के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा बसपा और कांग्रेस के अंदर भी खलबली मच रही है | जिस तरीके से अखिलेश यादव की जनसभा और जनसंपर्क यात्रा में भारी भीड़ जुट रही है | इससे उत्तर प्रदेश के तमाम विपक्षी दलों के बड़े नेताओं के अंदर भी खलबली बढ़ गई है |

जिस तरीके से अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश में 2020 के पहले महीने जनवरी में ही अंबेडकरनगर झांसी आजमगढ़ जौनपुर सुल्तानपुर सीतापुर इटावा फिरोजाबाद फर्रुखाबाद और भी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों का दौरा किया | जिससे साफ पता चलता है कि अब उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने कमर कस ली है और समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को जगाना शुरू कर दिया है | जिस तरीके से अखिलेश अलग-अलग जनपदों में जाकर जनपदों में हुए विकास कार्यों पर बात कर रहे हैं और सरकार को चुनौती दे रहे हैं कि अगर सरकार विकास की है तो हमसे कभी भी कहीं भी विकास के मुद्दे पर चर्चा कर सकती है |

राजनीतिक विशेषज्ञों और अखिलेश यादव के करीबियों की माने तो अब अखिलेश यादव पूरी तरीके से जनता के बीच में रहना चाहते हैं और जनता के साथ हो रहे अन्याय को वह पूरे जोरों शोरों से उठाना चाहते हैं और आम जनता की आवाज बनना चाहते हैं अब अखिलेश यादव को पूरी तरीके से यह पता चल चुका है कि जो उनका कार्यकर्ता है वह उनका इंतजार अपने क्षेत्रों में कर रहा है और अब अखिलेश भी अपने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए हर जनपदों का लगातार दौरा कर रहे हैं सूत्रों की मानें तो अब जल्द ही अखिलेश यादव पूर्वांचल के कई भाजपा के गढ़ माने जाने वाले जनपदों का दौरा करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button