भाजपा त्रि-दिवासीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण-शिविर के अंतिम दिन -स्मृति ज़ुबिन इरानी पहुंची गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरू-कमल- Today News

भाजपा त्रि-दिवासीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण-शिविर के अंतिम दिन -स्मृति ज़ुबिन इरानी पहुंची गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरू-कमल।

भाजपा त्रि-दिवासीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण-शिविर के अंतिम दिन यानि आज मुख्य वक्ता के तौर पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ज़ुबिन इरानी पहुंची गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरू-कमल। गुरू-कमल, गुरूग्राम, में आयोजित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तीन-दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण-शिविर का आज समापन हो गया। आज मुख्य वक्ता के रूप में पंहुची केन्द्रीय मंत्री स्मृति ज़ुबिन इरानी ने अपने वक्तव्य से राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

“गुरू-कमल”, में पंहुचनें पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण-शिविर के संयोजक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button