दरभंगा में BJP विधायक खदेड़े गए, जनता ने लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक रामचंद्र प्रसाद को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। विधायक जैसे ही अपने क्षेत्र में पहुंचे, स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और ‘चोर–चोर’ के नारे लगाने लगे। विरोध इतना बढ़ा कि उन्हें सुरक्षा कर्मियों की मदद से वहां से निकलना पड़ा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक ने चुनाव के दौरान कई वादे किए थे, लेकिन जीतने के बाद पांच साल तक क्षेत्र में नहीं दिखे।
झूठे वादों से नाराज जनता
स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक रामचंद्र प्रसाद ने सड़कों की मरम्मत, रोजगार के अवसर और पेयजल जैसी कई सुविधाओं का वादा किया था, लेकिन इनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ। एक ग्रामीण ने कहा,
“वोट लेकर पांच साल तक गायब रहे, अब चुनाव से पहले चेहरा दिखाने आ गए हैं।”
लोगों ने कहा कि भाजपा विधायक सिर्फ चुनाव के वक्त ही जनता को याद करते हैं, बाकी समय वे नदारद रहते हैं।
दरभंगा में BJP विधायक रामचंद्र प्रसाद को जनता ने खदेड़कर भगा दिया और चोर-चोर के नारे लगाए।
लोगों का कहना है: 👇
• BJP विधायक ने झूठे वादे किए
• चुनाव जीतने के बाद शक्ल नहीं दिखाईबिहार में बदलाव तय है। जनता BJP-JDU की नाकारा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने को तैयार है। pic.twitter.com/qjQBnUPsDt
— Congress (@INCIndia) October 27, 2025
बिहार में बढ़ता जनाक्रोश
दरभंगा की यह घटना बिहार में बढ़ते जनाक्रोश और विरोधी लहर (anti-incumbency) का संकेत मानी जा रही है। जनता राज्य की BJP-JDU सरकार से नाराज दिखाई दे रही है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और विकास की कमी अब बड़ा चुनावी मुद्दा बन रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ऐसे घटनाक्रम विपक्षी INDIA अलायंस के पक्ष में माहौल बना सकते हैं और सत्तारूढ़ गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।



