बीजेपी की विधायक अदिति सिंह पर 50 लाख रुपए न लौटाने का आरोप–पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह…

उत्तर प्रदेश –रायबरेली की चर्चित विधायक अदिति यानी बाहुबली अखिलेश सिंह की बेटी ,रायबरेली में उनके परिवार की काफी लोकप्रियता है।अदिति, कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली सदर से 2017 में चुनाव जीतीं और विधायक बन गईं।इसके पहले इस सीट पर 1993 से 2017 तक उनके पिता अखिलेश सिंह का कब्जा था। साल 2019 में अखिलेश सिंह का निधन हो गया। पिता के निधन पर शोक जताने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी रायबरेली स्थित उनके आवास पर गए थे।

माना जाता है कि तभी से अदिति का झुकाव भाजपा की और बढ़ने लगा और वे बीजेपी में अपना भविष्य देखने लगीं। और फिर भाजपा के टिकट पर रायबरेली सदर विधानसभा से चुनाव लड़ा और विधायक बनी यह तो रहा सदर विधानसभा के विधायक अदिति सिंह का ताना-बाना लेकिन जिस तरीके से पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने इन पर पैसों के लेनदेन का आरोप लगाया है उससे तो रायबरेली की राजनीति में भूचाल आ गया गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर निर्माण में एक करोड़ रुपये दान करने वाले दानवीर सरेनी के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बीजेपी नेताओं और मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पूर्व विधायक  सुरेंद्र बहादुर सिंह  एक होटल में प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा की रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह पर उनके 50 लाख रुपये वापस न करने के आरोप लगाए हैं। सुरेंद्र बहादुर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि अदिति सिंह ने अपनी बहन देवांशी सिंह की शादी के लिए 50 लाख रुपये लिए थे। जो उन्होंने समय पर नही दिए। कई बार मांगने के बाद अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह के खाते से 18 जनवरी 2023 को 10 लाख रुपये दिए गए जिसका स्क्रीन शॉट भी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने मीडिया को दिया।उन्होंने इसके साथ ही प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के भांजे पर भी अपनी बेटी को मारने पीटने के गंभीर आरोप लगाए।  मंत्री का भांजा मेरी बेटी की हत्या करवाने की साजिश रच रहा है। और धमकी देता है ,कि तुम हमारा कुछ नहीं कर पाओगे क्योंकि हमारे मामा मंत्री हैं। वहीं जब फोन पर सदर विधायक अदिति सिंह से बात की गई तो उन्होंने फोन पर जवाब ही नहीं दिया। और फोन काट दिया।  सुरेंद्र बहादुर सिंह की तो यह बहुत बड़ा ही आरोप लगाया गया है जिसको लेकर कई तरीके के लोग तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मंत्रियों नेताओं की बात की जाए  एक बड़ा सवाल जरूर सामने आ रहा है राम मंदिर में सबसे ज्

Related Articles

Back to top button