सुशांत केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद संबित पात्रा ने किया ट्वीट ‘ महाराष्ट्र सरकार जा “रिया” है…

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर आज सीबीआई ने अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले का इंतजार देश की जनता बेसब्री से कर रही थी। सिर्फ देश की जनता ही नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वाले भी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद आज इस पर निर्णय ले लिया गया है और अब सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि सीबीआई इस केस पर जांच कर सकती है। इस मामले पर अब संबित पात्रा ने भी खुशी जाहिर की है और उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा है। संबित पात्रा ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है।

 

संबित पात्रा ने कहा पहले महाराज सरकार सो ‘ रिया ‘ था, फिर संजय रावत सुशांत परिवार को धो ‘ रिया ‘ था, अब मुंबई सरकार रो ‘ रिया ‘ है, दोस्तों जल्द ही सुनेंगे महाराज सरकार जा ‘ रिया ‘ है।

संबित पात्रा ने अपने इस ट्वीट पर यही कहना चाहा है कि महाराष्ट्र सरकार गिरने वाली हैं। इस पर उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर भी निशाना साधा है। वहीं इस पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह न्याय की जीत है। सुशांत सिंह राजपूत एक बहुत ही उदय मान कलाकार था। उसको ऐसे ही चला जाना पूरे देश को पीड़ा दे दिया। पूरे देश को न्याय की उम्मीद थी आज के दिन का पूरे देश को इंतजार था। ईमानदार जांच होगी और दोषियों को सजा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button