लखनऊ में BJP नेता अभिषेक शुक्ला ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट में लिखी…

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के नंदिनी एनक्लेव में बीजेपी नेता अभिषेक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, नंदिनी एनक्लेव में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता अभिषेक शुक्ला अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वह पत्नी और एक बच्चे के साथ यहां रहते थे। घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सुसाइड के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। मामले की जांच की जा रही है।

एसीपी स्वाति चौधरी भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों और परिजनों से जानकारी कर रही हैं। प्रथम द़ृष्टतया आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button