समाजवादी पार्टी के इस बड़े नेता की जयंती पर मौजूद रहे बीजेपी के दिग्गज, हुई हैरानी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शौर्य चक्र विभूषित एवं किसानों के मसीहा कह जाने वाले स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह यादव की 98वी जयंती को अनोखे तरीके से मनाया गया। उनकी जयंती के मौके पर कानपुर के मेहरबान सिंह पुरवा में एक अंतरराष्ट्रीय विराट दंगल का आयोजन किया गया। हालाँकि इस दंगल में काफी हैरान करने वाली घटनाएं घटी। इस दंगल का शुभारंभ करने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व निरहुआ दिनेश सिंह पहुंचे।

स्वतंत्र देव सिंह और दिनश सिंह के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सांसद भूपेंद्र सिंह यादव ने शिरकत करके सभी को अचम्भे में डाल दिया। दरअसल स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह व उनके बेटे राज्य सभा सांसद सुखराम सिंह समेत पूरा परिवार न केवल मुलायम सिंह के पारिवारिक रिश्तेदार हैं बल्कि समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता भी हैं। ऐसे में उनकी उपस्थिति काफी अचंभित करने वाली थी।

वहीं दूसरी तरफ, पहली बार हुआ कि समाजवादी पार्टी के पुश्तैनी में पार्टी का कोई नेता या पदाधिकारी तो नही दिखा बल्कि पूरा कार्यक्रम भाजपा नेताओं पर समायोजित था। इतना ही नही बीजेपी नेता स्वंत्रत देव सिंह जब तक दंगल परिसर में रहे तब तक सुखराम सिंह से कंधे से कंधा मिलाकर हँसते नजर आए। बता दें कि इस अंतरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्ती लड़ी। महिलाओं की कुश्ती में अव्वल आई मनु राजस्थान में बतौर एसआई की पोस्ट पर तैनात हैं।

मोहम्मद असलम की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button