बिहार : जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन , किया NH2 का चक्का जाम….

कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर जन अधिकार पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता हाथ में बैनर लेकर सरकार विरोधी नारा लगाते हुए रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया गया है। जीआरपी और आरपीएफ द्वारा काफी समझाने के बाद ट्रैक से जाम हटाकर सभी कार्यकर्ता पहुंचे nh2, जहां सड़क पर बैठ कर सरकार विरोधी लोग वहा नारा लगा रहे है। NH2 जाम होने के कारन हिं वहा गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी।

रामविलास पासवान जन अधिकार पार्टी के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष बताते हैं की हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जी के निर्देशानुसार रेलवे का चक्का जाम कर रहे हैं। जो किसान विरोधी बिल सरकार ने लाया है उसे वापस ले ले, वह किसानों के हित के खिलाफ है। यह लोग सिर्फ दिखावा कर रहे हैं कि किसानों के लिए हमने बहुत कुछ किया है लेकिन ऐसा है नहीं। किसानों को तो आपने मार डाला है। किसान फसल उगाने के मालिक हैं लेकिन सरकार किसानों के खून पसीने की कमाई का मालिक बन बैठती है। किसानों का मनमाना रेट लगा देती है। यह कहां का न्याय है। अगर सरकार हमारे विरोध प्रदर्शन को नहीं मानेगी तो इससे बड़ा कदम उठाएंगे।

जन अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मोहनिया विपिन कुमार सिंह बताते हैं किसान और जवान देश के अहम कर्णधार हैं। किसानों के हित में अध्यादेश लाकर सरकार पीठ थपथपा रही है वह किसानों के हित में नहीं है। हम लोग यही चाहते हैं कि किसानों को न्याय मिले। जो वर्तमान की सरकार है बोली थी कि किसानों की आय दुगुनी करेंगे लेकिन आज किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। हम लोग किसानो के आवाज बुलंद के लिए दिल्ली संसद का घेराव करने को तैयार हैं। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हमने रेल के साथ NH2 को जाम कर दिया है।

Related Articles

Back to top button