बिहार: DRI को मिली बड़ी कामयाबी, 1.5 किलो सोने के बिस्किट के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

सोना तस्करी के खिलाफ डीआरआई को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। म्यांमार से तस्करी कर गुवाहाटी लाए गए डेढ़ किलो सोने को दो व्यक्ति मुंबई लेकर जा रहे थे। इस बीच पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन के एसी कोच से दोनों को सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करी में शामिल महिला भी पकड़ी गई है। बरामद सोना की कीमत 76 लाख रुपए है।

गुवाहाटी से दिल्ली के रास्ते जाना था मुंबई डीआईआर के मुताबिक सोने की 3 बिस्किट, जिसका वजन 1496 ग्राम है, म्यंमार से तस्करी कर गुवाहाटी लाया गया था। इसे दिल्ली होते हुए मुंबई ले जाना था। सूचना पर डीआरआई पटना की टीम ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर नार्थ-ईस्ट के एसी कोच में आरपीएफ के साथ छापेमारी की। शमद के साथ अफरोज अमिरूल्लाह नाम की महिला की तलाशी ली गई तो सोने के तीन बिस्किट मिले। दोनों ने कमर में कपड़े के बेल्ट में इसे छुपा रखा था। महिला के पास दो जबकि युवक के पास सोने का एक बिस्किट था। दोनों वर्तमान में मुंबई में रहते हैं।

शमद मूलत उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहनेवाला है। तस्करी के पीछे बड़ा रैकेटसोने की इस तस्करी के पीछे बड़ा रैकेट होने की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ में कई अहम जानकारी डीआरआई को मिली है। इसके आधार पर मुंबई में छापेमारी की गई, हालांकि तस्करी के रैकेट से जुड़े अन्य लोगों पकड़ में नहीं आ सके। डीआरआई की टीम अंतर्राष्ट्रीय रैकेट में शामिल मुंबई के सिंडिकेट के साथ गुवाहाटी में मौजूद तस्करों का भी पता लगा रही है।लाखों-करोड़ों का है फायदा सोना विदेश से आयात किया जाता है। आयात के लिए लाइसेंस दिया जाता है। बगैर लाइसेंस सोने का आयात नहीं किया जा सकता है। आयात पर करीब 25 प्रतिशत टैक्स लगता है। इसी को बचाने के लिए सोने की तस्करी होती है। तस्कर यदि कामयाब हो गए तो लाखों-करोड़ों का फायदा तय है।

Related Articles

Back to top button