Bihar : विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, नितीश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज से शुरू हो रही है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कांग्रेस सदस्यों ने सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधानसभा के बाहर कांग्रेस के विधायकों ने हाथ में तख्ती लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। वही कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक गुलनाज को इंसाफ दो, महिला विरोधी सरकार शर्म करो के पोस्टर लहरा रहे थे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे, कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए अबकी बिहार विधानसभा का सत्र पांचो दिन विस्तारित भवन स्थित सेंट्रल हॉल में होगा। यहीं राज्यपाल का अभिभाषण समेत अन्य गतिविधियां होंगी। शपथ ग्रहण को लेकर पहले दो दिन सदस्यों के बैठने की व्यवस्था आम रहेगी। शेष तीन दिन अध्यक्ष के आसन के दायें सत्तापक्ष जबकि बायें विपक्ष के सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी। उधर विधानसभा के पुराने हॉल में 26 और 27 को विधान परिषद की कार्यवाही चलेगी।

17वीं बिहार विधानसभा सत्र के दौरान सामाजिक दूरी बरतने के लिहाज से सदस्यों का बारी-बारी से शपथ होगा। सबसे पहले उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, फिर रेणु देवी का शपथ होगा। उसके बाद मंत्री विजय चौधरी, बिजेन्द्र यादव, शीला कुमारी, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, डा. रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा, रामसूरत राय क्रमश शपथ लेंगे। फिर सदस्यों की बारी आएगी। प्रोटेम स्पीकर जीतनराम मांझी सदस्यों को शपथ दिलायेंगे जबकि उनके नाम विधानसभा के सचिव पुकारेंगे। विस क्षेत्र 1 वाल्मीकिगर से संख्यावार सदस्यों को शपथ दिलायी जाएगी।

Related Articles

Back to top button